LIFESTYLE
FIrst Bharat
May 27, 2022
सब्जी फल की खरीदारी सप्ताह में एक बार ही करें। इसके लिए नकदी का प्रयोग करें। नकदी खरीद से ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते है। लिस्ट बनाकर ही खरीदें।
फैमिली डिनर के लिए हर माह बाहर जाने के बजाय महीने में एक बार घर पर ही स्पेशल फैमिली डिनर प्लान करें। इससे आप आउटिंग और डिनर का खर्च से बच सकते है।
जन्मदिन आदि की पार्टी सादगीपूर्ण रखें। ज्यादा खर्च करने के बजाय बच्चे या परिवार के सदस्य को स्पेशल फील करवाने वाले तरीकों पर ध्यान दें।
कपडों की अधिक शॉपिग से बचें। कपडे यदि पुराने हो गए हैं तो उन्हें किसी न किसी रूप में रीयूज करना सीखें। बच्चों में शेयरिंग की आदत डालें।
छुट्टियां और एंटरटेनमेंट घर का सबसे बडा ट्रैप है। बाहर जाने की बजाय अपने ही शहर में टूरिस्ट बनकर छुटि्टयों को यादगार बनाएं।
नए कर्ज लेने से बचें। जब तक इसके लिए आपके पास पर्याप्त कारण न हो। और कर्ज लेने की जरूरत भी पडे तो इतना ले कि आप उसे समय पर लौटा पाएं।
आपको कोई वेतन वृद्धि या बोनस मिलता है तो इसका उपयोग स्वयं को पुरस्कृत के बजाएं बचत में लगाएं। ये बचत ही काम के समय काम आएगी।
मनमर्जी के खर्चों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करें। उदाहरण के लिए इस्तेमाल न की जाने वाली ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं या सब्स्क्रिप्शन आदि को बंद कर दें।