CRICKET

मोहम्मद शमी ने अपनी नई क्रूजिंग पार्टनर के साथ की फोटों शेयर 

By First Bharat

June 11, 2022

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी फैमिली के साथ घर पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। शमी को IPL के बाद 20 दिन का ब्रेक मिला है।

शमी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। शमी ने हाल में एक नई बाइक खरीदी है। उन्होंने बाइक के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉयल इनफील्ड बाइक के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, मिलिए, मेरी नई क्रूजिंग पार्टनर से। शमी बाइक के साथ कूल नजर आ रहे हैं।

बाइक का कलर ब्लैक है। शमी ग्रे कलर के टी शर्ट और सिर पर कैप के लगा रखी है। मोहम्मद शमी बाइक पर बैठकर उसे गौर से देख रहे हैं। शमी बहु​त खुश नजर आ रहे है। 

मोहम्मद शमी ने इससे पहले एक क्यूट बच्ची के साथ नदी किनारे की फोटो शेयर की थी। जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'फैमिली टाइम'।

शमी ने IPL 2022 में 16 मैचों में कुल 20 विकेट चटकाए थे। शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया। वह जुलाई में इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 15 जून को इंग्लैंड रवाना होंगे। ऐसे में शमी से इस दौरे पर टीम इंडिया को ज्यादा उम्मीदें होंगी।

मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। वह इस दौरान 100 से ज्यादा विकेट झटक चुके हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

    image source: Mohammad Shami