LIFESTYLE
By First Bharat
कई बार नया फोन आने की खुशी में गोरिल्ला ग्लास लगाना भूल जाते है। जिसका खामियाजा जेब पर भारी पड़ता है। ऐसा न हो इसलिए मोबाइल की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास लगवाना बेहद जरूरी है।
जब मोबाइल हाथ से छूटते ही गिरकर टूट जाता है। ऐसे स्थिति में लेनी की देनी पड़ जाती है। स्क्रीन तो टूटती ही है, साथ ही मोबाइल को भी नुकसान होता है।
कई बार तो ये हादसा नए मोबाइल के साथ भी हो जाता है। इस हादसे से बचने के उपाय का नाम है गोरिल्ला ग्लास। चाहे मोबाइल पुराना हो या नया गौरिल्ला ग्लास जरूर लगाएं।
सबसे पहले जानिए कि ये आखिर गोरिल्ला ग्लास चीज क्या है। यानी कि गोरिल्ला ग्लास की खासियत क्या-क्या है। यह किन चीजों से बना होता है।
इसे अल्काली-एल्यूमिना सिलिकेट के सीट्स से बनाया जाता है। इसे मोबाइल, टीवी, नोटबुक की स्क्रीन पर प्रोटेक्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
गोरिल्ला ग्लास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके यूज से स्क्रीन टच तकनीक पर कोई असर नहीं पड़ता है। आप मोबाइल का टच स्क्रीन आसानी से यूज कर सकते है।
अब बात करते हैं इसके फायदे को लेकर सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि आपको स्क्रीन खराब होने से बार-बार फोन बदलने की मुसीबत से निजात मिलती है।
इसे लगाने से आपके इलेक्ट्रिक डिवाइस के स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं पड़ते हैं। तो उसकी खूबसूरती बनी रहती है। ये पतला होने के कारण भद्दा भी नहीं दिखता है।
गोरिल्ला ग्लास में ज़्यादा हीट सहने की शक्ति होती है ऐसे में आप बिना रुके लंबे समय तक फोन पर बात कर सकते हैं। यह बिल्कुल भी गर्म नहीं होता है।
इसका पहला वैरिएंट 2008 में लॉन्च किया था। 2008 से अब तक कुल 7 वैरिएंट आ चुके है। 7वां वैरिएंट यानी गोरिल्ला ग्लास को इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किया गया है।