CRICKET
By First Bharat
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज फेमिना मिस इंडिया 2022 की जजिंग पैनल में शामिल थी। वे तस्वीरों में कोट के साथ बेलबॉटम जींस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
पूर्व महिला कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। फेमिना इंडिया 2022 में मिताली किसी मॉडल से कम नजर नहीं दिख रही थीं।
इन तस्वीरों में मिताली कोट के साथ बेलबॉटम जींस पहनी हुई नजर आ रही हैं। मिताली ने कैप्शन में लिखा फेमिना मिस इंडिया 2022 जजिंग पैनल का हिस्सा होने का अपना आकर्षण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिताली राज को पत्र लिखते हुए संन्यास के लिए शुभकामनाएं दी थीं। पीएम मोदी के इस पत्र पर महिला खिलाड़ी ने भी दिल जीत लेने वाला जवाब दिया था।
मिताली राज ने भारतीय महिला टीम के लिए 12 टेस्ट मैच खेलते हुए 19 पारियों में 43.7 की औसत से 699 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज है।
टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने भारतीय महिला टीम के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में 232 मैच खेलते हुए 211 पारियों में 50.7 की औसत से 7805 रन बनाए हैं।
वनडे में उनके नाम सात शतक और 64 अर्धशतक दर्ज है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 89 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 84 पारियों में 37.5 की औसत से 2364 रन निकले हैं।