Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर की हो गई तैयारी, 8 मई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सिंगर मीका सिंह अपने स्वयंवर की तैयारी में है। इसके लिए वह रियलिटी टीवी शो में हिस्सा लेगे, जहां वह अपने पार्टनर को खोजेंगे।
शो का प्रसारण स्टार भारत चैनल पर किया जाएगा। स्वयंवर पर आधारित इस शो का नाम ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) है।
अब इसका एक प्रोमो सामने आ गया है। मीका का यह शो जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा। इसमें बताया गया है कि कंटेस्टेंट को हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसकी अंतिम तारीख 8 मई है।
प्रोमो की शुरुआत में मीका काउच पर बैठे हैं और उनके बैकग्राउंड मे फिल्म ‘रेड्डी’ का गाना ‘ढिंका चिका’ बज रहा होता है। आगे मीका अपने डॉगी से बात करते हैं कि ‘अब उनकी जिंदगी में पार्टनर की जरूरत है।
मीका कहते हैं, लंदन हो पेरिस हो या झुमरी तल्लैया तुझे पता है कितनी शादियां और पार्टियां होती हैं। और मेरे ही गानों पे लाखों रिश्ते और करोड़ों दिल जुड़ते हैं।
मीका ने कैप्शन में लिखा है, मीका को है अपने जीवनसाथी की तलाश। किस खुशनसीब पर आएगा मीका का दिल। 8 मई 2022- रजिस्टर करने की आखिरी तारीख।‘
मीका सिंह चौथे सेलिब्रिटी होंगे जो टीवी पर अपने पार्टनर की तलाश करेंगे। इससे पहले राखी सावंत, रतन राजपूत और राहुल महाजन ने स्वयंवर शो किया है।
मीका शो में शादी नहीं करेंगे बल्कि पार्टनर की तलाश करके असल जिंदगी में उस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। पहले वह समझेंगे फिर शादी पर सोचेंगे।