BOLLYWOOD
By First Bharat
July 30, 2022
रणवीर-दीपिका ने पहली बार बतौर कपल Mijwan Fashion Show में रैंप वॉक किया है। उनके रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। दोनों ने पहली बार साथ में रैंप वॉक किया है।
रॉयल लुक में रणवीर और दीपिका बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए।
दीपिका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- प्यार का मतलब तुम हो। दीपवीर हमेशा। इसके साथ उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी पोस्ट की। दीपिका की तस्वीरों से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।
मनीष मल्होत्रा के इस शो के लिए दीपिका ने गोल्डन लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग केप कैरी की। हेयरस्टाइल से लेकर ज्वैलरी तक दीपिका खूबसूरत दिख रही थी।
रणवीर सिंह ने ब्लैक शेरवानी पहनी। इस लुक को उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रोइड्री वाली लॉन्ग जैकेट से कंप्लीट किया।
इस लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। फैंस उनकी फोटोज पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- इस दुनिया का बेस्ट कपल।
रणवीर इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस कॉन्ट्रोवर्सी में दीपिका उनके साथ हैं। हाल ही में दीपिका ने रणवीर के साथ फोटो शेयर की थी।
instagram: Deepika Padukone
Mijwan Fashion Show: एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए आए नजर रणवीर-दीपिका