BOLLYWOOD

Manav Kaul: लेखक से सिनेमा तक की जर्नी

By First Bharat

एक्टर मानव कौल की ज़िंदगी काफी रहस्यमयी रही है। मानव कौल का टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। मानव कौल की करियर जर्नी बहुत लंबी रही है।

मानव कौल न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि अपनी लेखन शैली से भी उन्होंने सबको अपना फैन बना लिया है। जानिए मानव कौल के बारे में।

मानव कौल थिएटर, टीवी और फिल्मों की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। इनकी पर्सनल लाइफ रहस्यों से भरी हुई है। मानव कौल ने अपने लेखन से भी फैंस को दीवाना बना दिया है।

मानव कौल का जन्म 19 दिसंबर 1976 को कश्मीर के बारामुल्ला में हुआ था। इनके माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मानव कौल अपने परिवार के साथ कश्मीर में रहते थे लेकिन 1990 के दंगों के बाद उन्हें सपरिवार मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में शिफ्ट होना पड़ा था।

यहां आने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने से उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ गई थी। तब उनके माता-पिता ने उन्हें चाय या पान की दुकान खोलने की सलाह दी थी।

मानव अपने दोस्त के साथ नर्मदा नदी में डुबकी लगाकर भक्तों द्वारा फेंके गए सिक्के ढूंढा करते थे। जिससे वो अपना और परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मानव कौल ने कश्मीर के सेंट जोसफ स्कूल से पढ़ाई की है। उनकी कॉलेज लाइफ के बारे में भी कोई ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मानव कौल लिखने, फोटोग्राफी करने और बेहतरीन अदायगी के साथ ही स्विमिंग करने के भी एक्सपर्ट रहे हैं। जब वो अपने दोस्त के साथ नर्मदा में डुबकी लगाया करते थे।

तब एक कोच ने इन्हें देख लिया था। उनके गाइडेंस पर मानव का भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल में 2 साल के लिए चयन हो गया था। वहीं उनकी थिएटर के प्रति रुचि विकसित हो गई थी।

मानव कौल को शुरू से ही लिखने-पढ़ने का काफी शौक रहा है। उन्होंने 9 किताबें लिखी हैं। मानव कौल ने थिएटर के दिनों में मंच निर्देशन और स्क्रिप्ट राइटिंग भी की है।

उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। मानव कौल फिल्मों के साथ वेबसीरीज़ में भी काम कर चुके हैं उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ भी काम किया है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

                  instagram: manavkaul