मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी वॉक के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। इंटरनेट पर उनका एक ताजा वीडियो आया है जिसमें वह एक बार फिर से अजीब ढंग से चलती दिखाई पड़ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो उनके फैन पेजों पर खूब शेयर किया जा रहा है। एक्ट्रेस वीडियो में अपनी योगा क्लास अटेंड करके वहां से निकलती दिखाई पड़ रही हैं।
वीडियो में मलाइका अरोड़ा ग्रे टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में योगा क्लास से निकलती और गाड़ी में बैठती नजर आती हैं। खुले बालों में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
हालांकि मलाइका अरोड़ा की चाल देखकर एक बार फिर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पापाराजी ने मलाइका अरोड़ा के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ये ऐसे क्यों चलती है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चाल तो बदलती ही नहीं है इसकी। इस बार क्या वजह है।' जवाब में एक शख्स ने लिखा, 'आदत से मजबूर है।'
एक ट्रोल ने लिखा, 'कैमरा देखकर ऐसे चलने लगती है ये।' एक अन्य ट्रोल ने लिखा, 'इतना टेढ़ी होकर क्यों चलती हैं मैडम आप?' तमाम लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट भी किए हैं।
मालूम हो कि वैलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जो कि जमकर वायरल हुई। फोटो में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को हग करते दिखाई पड़े थे।