LIFESTYLE

ऐसे चमकाएं नल और बाथरूम की दीवारें

FIrst Bharat

May 26, 2022

कांच, नल आदि बाथरूम की दीवारें आदि पर पानी के धब्बे खराब लगते हैं, उन्हें पानी या सूखें कपडे से साफ करने पर भी नहीं जाते हैं। लेकिन कुछ क्लीनिंग टिप्स से आप उन्हें चमका सकते है।

बाथरूम की दीवारों पर पानी व सिरका स्प्रे कर 15 मिनट के लिए छोड दें। फिर स्क्रबर से रगडकर पानी से साफ करें। टूथब्रश को सफेद सिरके में डुबोकर नल पर रगडे।

बाथरूम के नल को चमकाने के लिए आप संतरे या फिर नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। छिलकों रगड़ें जब तक कि नल पर लगे दाग़ साफ़ न हो जाएं। आख़िर में साफ़ पानी से नल को धोएं। 

बाथटब से पानी के सफेद दाग और जंग के निशान दूर करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बों वाली जगह पर हाइड्रोजन स्प्रे छिड़कें। फिर गर्म पानी से धो लें।

आप घर पर इस्तेमाल करने वाले डिशवॉश लिक्विड को नल साफ करने में यूज कर सकती हैं। यह नल पर जमा गंदगी साफ करके उसे एकदम चमकदार बनाएगा।

अगर बाथरूम में कोई ऐसी टाइल लगी है जिस पर दाग लगा हुआ है, तो उसे कटे आलू से रगड़ कर साफ करें। 15 मिनट के बाद गरम पानी से टाइल को धो लें।

बाथरूम की खिड़कियों को साफ करने के लिये पुराना टूथब्रश का सहारा लें। टूथब्रश को साबुन के घोल में डुबोएं और उससे खिड़कियों को साफ करें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands