LIFESTYLE

बच्चों के कमरे को इस तरह बनाएं खास

FIrst Bharat

May 30, 2022

बच्चों का कमरा स्टाइलिश होने के साथ ही क्रिए टिव भी होना चाहिए। बच्चों के लिए कमरा सजाने की योजना में उन्हें भी शामिल करें। जब वह स्वयं अपना कमरा सजाएंगे तो इसे साफ—सुथरा भी रखेंगे।

आप कमरे को किस तरह से सजाना चाहते है, इसकी लिस्ट बनाएं। लिस्ट बनाते समय ध्यान रखें कि जगह पर्याप्त है या नही।

कमरे को सजाने से पहले बच्चे से भी बात करें कि उसकी प्राथमिकता के अनुसार कमरे में कौन—कौन सी चीजें होनी चाहिए।

बच्‍चों के कमरे में खुली जगह रखें। ताकि बच्‍चे कमरे में ही खिलौने और किताबों को आराम से फैलाकर बैठ सकें। इससे उन्‍हें चोट लगने का डर भी नहीं रहता हैं।

अगर बच्‍चों के कमरे में कम जगह है तो आप उस हिसाब बंक बेड रख सकते हैं। ताकि उसे वहां फिट करने में कोई प्रॉब्लम न हों।

थीम डेकोरेशन में अपने बच्चे की फेवरेट चीज को आधार बनाकर कमरा सजाएंं। किसी कार्टून कैरेक्टर, फल, सब्जी या जू़ थीम यूज कर सकते हैं। इसमें बच्चे की उम्र का खास ख्याल रखें।

आप बच्चे की कमरे की दीवारों की सजावट अलग तरह से करें। मार्केट में कई तरह के वॉलपेपर मिलते हैं, आप उनसे कमरे को सजा सकते हैं।

खिलौनों के बिना बच्चों के रूम की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन आप कमरे को खूबसूरत बनाने के लिए अलग से एक टॉय सेक्शन बना सकती हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands