automobile

Mahindra Scorpio Classic: जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

By First Bharat

महिंद्रा ने अपनी नई स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमतों का ऐलान कर दिया है। इस एसयूवी में कुछ कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपडेट भी किए गए हैं। जानिए इसकी कीमत के बारे में।

नई स्कॉर्पियो क्लासिक को सिर्फ दो वेरिएंट में बेचा जाएगा। पहला मॉडल S है। जिसकी कीमत ₹11.99 लाख एक्स-शोरूम और दूसरा मॉडल S11 है। जिसकी कीमत ₹15.49 लाख है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का डिजाइन ओरिजिनल स्कॉर्पियो की तरह ही है। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। महिंद्रा ने नए मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं।

इसमें एलॉय व्हील को अब डायमंड कट फिनिश में दिया गया है। महिंद्रा का नया ट्विन-पीक लोगो। इसमें बम्पर का नया डिजाइन और एक नया ग्रिल भी देखने को मिलता है।

स्कॉर्पियो क्लासिक को पांच कलर ऑप्शन में उतारा गया है। रेड रेज, नेपोली ब्लै, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और एक नया पेश किया गया गैलेक्सी ग्रे है।

केबिन के अंदर 9 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। डैशबोर्ड में अब वुडन इंसर्ट हैं और केबिन को ब्लैक और बेज रंग के कॉम्बिनेशन में फिनिश किया गया है।

इंजन अब एल्यूमीनियम से बना है। नया इंजन पिछले वाले की तुलना में 55 किलोग्राम हल्का है। यह 132 पीएस की अधिकतम शक्ति और 300 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands