BOLLYWOOD
By First Bharat
'Liger' की प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो भाई के साथ राखी के त्यौहार को सेलिब्रेट कर रही हैं।
प्रोड्यूसर चार्मी कौर के भाई माइकी उप्पल हैं। उनके साथ एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं चर्मी ने राखी सेलिब्रेट की है। उन्होंने अपने भाई की कलाई में राखी बांध कर त्यौहार को मनाया।
इंस्ट्राग्राम की इन फोटोज में देखा जा सकता है कि माइकी उप्पल के साथ चार्मी पहले राखी का त्यौहार सेलिब्रेट करती हैं और फिर उन्हें गले लगाकर उन पर प्यार भी लुटाती हैं।
चार्मी कौर ने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी रक्षाबंधन डूड माइकी उप्पल आपकी हमेशा याद आती है'। एक्ट्रेस की पोस्ट को करीब साढ़े चार हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
चार्मी कौर के लुक की बात की जाए तो वो कोट के साथ ब्लैक पायजामे में नजर आ रही हैं। भाई बहन के प्यार को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नही है।
चार्मी कौर अब एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। वो डायरेक्टर पुरी जगन्नाध के साथ विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'Liger' को प्रोड्यूस कर रही हैं।