AUTOMOBILE
FIrst Bharat
May 25, 2022
भारतीय बाजार में कई ऐसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स आ गए हैं। जिनमें दमदार परफॉर्मेंस के साथ हाइटेक फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको Ather 450 X के बारे में बताने जा रहे हैं।
Ather 450X का शार्प लुक इसकी यूएसपी में से एक है। इसके फ्रंट से रियर तक में LED लाइट्स दी गई हैं। Ather 450X तीन कलर ऑप्शन्स के साथ आता है। इनमें व्हाइट, स्पेस ग्रे और मिंट ग्रीन शामिल हैं।
लुक
इसमें 26 Nm का टॉर्क मिलता है। जब आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाएंगे तो Warp मोड में जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलता है। जो आपको Apachare 200 4V और Bajaj Dominar 250 में भी नहीं मिलता है।
परफॉर्मेंस
Ather 450X में चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इन सभी मोड्स में अलग-अलग रेंज मिलती है। इसका Sports मोड सबसे आइडियल है। जिसमें रेंज के साथ बेहतर स्पीड मिलती है।
रेंज
रफ्तार की बात करें तो इसके अलग-अलग मोड में आपको अलग-अलग टॉप स्पीड मिलती है। इसके Sports मोड में आप 90kmph की टॉप स्पीड से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चला सकते हैं।
रफ्तार
इसे 0-80 फीसदी चार्ज होने में 3 घंटे 35 मिनट का समय लगता है। इसे फुल चार्ज होने में 5 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। 10 मिनट चार्ज करने पर Ather 450X आपको 15 किलोमीटर का रेंज देगा।
चार्जिंग
इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें Combined braking system दिया गया है। इसमें हाई स्पीड परफॉर्मेंस के साथ कमाल की स्टेबिलिटी भी मिलती है।
ब्रेक्स
डैशबोर्ड में आपको 7 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। जिसमें Snapdragon प्रोसेसर के साथ 1GB की RAM और 8GB की स्टोरेज दी गई है। इसका टच एक्सपीरियंस काफी शानदार है।
फीचर्स
आप ब्लूटूथ के जरिए Ather 450X को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। आप स्क्रीन पर कॉल या मैसेज अलर्ट को देख सकते हैं। इसमें इनबिल्ट GPS दिया गया है।
फीचर्स
इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये है। लेकिन Fame II सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 43,500 घट जाती है।
कीमत