LIFESTYLE
FIrst Bharat
May 31, 2022
इन दिनों अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के द्वारा महिलाओं को लेकर अजीब-अजीब कानून सामने आ रहे हैं। लेकिन महिलाओं को लेकर अजीब नियम बनाने में दुनिया के और देश भी पीछे नहीं हैं।
मामला म्यांमार का है जहां पेशे से डॉक्टर नांग म्वी सान (Nang Mwe San) को अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर तालिबानी फरमान सुनाया गया है।
मामला ये है कि म्यांमार की डॉक्टर Nang Mwe San को हॉट तस्वीरें शेयर करने की सजा दी गई है। सजा के तौर पर उनका डॉक्टरी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
जब डॉक्टर Nang Mwe San ने अपनी इस सजा को सुना तो उन्होंने फैसला किया कि वह अपने देश को छोड़कर कहीं और बस जाएंगी। जब सरकार को पता उनकी यात्रा करने पर भी बैन लगा दिया।
जब उनपर ये आरोप लगे तो अधिकारियों ने 31 मार्च को उनका पासपोर्ट जब्त किया था। लेकिन अब तक वह अपने बीमार पिता से मिलने बैंकॉक नहीं जा पा रही हैं।
म्यांमार की ये डॉक्टर हमेशा से एक मॉडल बनना चाहती थीं। लेकिन माता-पिता के कहने पर वह डॉक्टर बनी थीं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मॉडलिंग नहीं छोडी। उनकी तस्वीरों की खूब तारीफें होती हैं।
उनकी तस्वीरों को इस इस्लामिक देश के कुछ लोग गुनाह बता रहे हैं। इसलिए अब 33 साल की सान को अस्पताल प्रशासन ने नौकरी से भी निकाल दिया गया है।
सान खुद पर होने वाले इस अत्याचार को अनुचित बताकर इसके खिलाफ आवाज उठाई है और मीडिया के सामने इसे मानव अधिकार का हनन बताया है।