TELEVISION

कुंडली भाग्य फेम 'श्रद्धा आर्या' ने कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

By First Bharat

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। श्रद्धा आर्या अपने पति के साथ लिपलॉक करते नजर आई।

श्रद्धा आर्या का जन्म 17 अगस्त 1987 को मुंबई हुआ था। श्रद्धा आर्या को जन्मदिन पर पति राहुल नागल से बर्थडे सरप्राइज मिला। वो उनके साथ में मिलकर केक काटती नजर आई।

बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके खास दोस्त भी मौजूद थे। जिनके साथ श्रद्धा पोज देती नजर आ रही हैं। उनके पास केक, गुलदस्ता, एक बीयर और वाइन की बोतल भी रखी है।

श्रद्धा आर्या ने तस्वीरों के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज के साथ ही मोशन वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें श्रद्धा अपने पति को लिपलॉक करते हुए नजर आती हैं।

श्रद्धा आर्या ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा- सब कुछ के लिए धन्यवाद भगवान। उन्हें मौनी रॉय, अनीता हसनंदिनी और प्रिया मणि राज जैसे स्टार ने भी बर्थडे विश किया है।

श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को दिल्ली बेस्ट नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। शादी के बाद से दोनों की ढेरों तस्वीरें और रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

श्रद्धा आर्या और राहुल की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। श्रद्धा आर्या पहली मुलाकात में ही राहुल की वर्दी पर फिदा हो गई थीं।

श्रद्धा आर्या रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। वे कई साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

           instagram: Shraddha Arya