LIFESTYLE

नया फोन खरीदने से पहले ये जान लें

By First Bharat

May 29, 2022

मोबाइल कंपनियां नए—नए मोबाइल लॉन्च कर रही हैं और खूबियां बताकर उपभोक्ता को लुभा रही हैं। ऐसे में बडा सवाल है कि नए फोन की खरीदारी करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जानिए।

प्राइवेसी चाहते है तो आइफोन और कई फंक्शंन चाहते है तो एंड्रायड फोन का चुनाव ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार फोन का चयन कर सकते है।

कुछ यूजर्स को लगता है कि फोन महंगा तो उसमे कुछ खासियत जरूर है, ऐसा नहीं है कि महंगा फोन ही बेहतर होगा, याद रखें।

फोटोग्राफी या ब्लॉलिंग करना पसंद है तो अधिक मेगापिक्सल वाला कैमरा और सेंसर वाला फोन लें। इससे आपको फोन और कैमरें दोनों का काम हो जाएगा।

आपकी जरूरत के हिसाब से रैम का होना बहुत जरूरी है। आजकल 3जीबी और 4जीबी रैम आम है इसलिए कोशिश करें कि अधिक जीबी रैम वाले फोन को ही खरीदें।

चाहते है कि बैटरी बैकअप लम्बे समय तक चले तो 5000 एमएएच बैटरी बैैकअप की क्षमता वाले मोबाइल मौजूद है। अगर फोन में फास्‍ट चार्जिंग विकल्‍प मिल रहा है तो यह सोने पर सुहागा होगा। ‍

गेमिंग के शौकिन है तो ध्यान रखें ​कि फोन में प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड होना चाहिए। आजकल बाजार में कई गेमिंग फोन भी आते है।

अगर कोई कंफ्यूजन है तो गूगल पर जाकर मोबाइल का रिव्यू भी पढ सकते हैं। इससे मदद मिलती है। आप एक दुकान से फोन न लेकर तीन—चार दुकान पर रिव्यू ले।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands