LIFESTYLE
FIrst Bharat
May 23, 2022
ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि फटे के साथ क्या करना चाहिए। जानिए कब और कैसे बदल सकते हैं आप फटे नोट। हालांकि, इन नोटों को बदलने की भी कुछ शर्ते होती हैं।
RBI के नियमानुसार हर फटे या मुड़े नोट स्वीकार करने होंगे बशर्ते वे नकली न हों। आप निकटतम बैंक शाखा में जाकर नोट बदला सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
बैंक नोट लेते समय यह चेक करता है कि नोट को जानबूझकर तो नहीं फाड़ा गया है। इसके अलावा नोट की कंडीशन कैसी है। इसके बाद ही बैंक उसको बदलता है।
आपको बता दें छोटे नोट जैसे कि 5, 10, 20 और 50 रुपये की वैल्यु वाले नोट, जिसका कम से कम 50 फीसदी हिस्सा सुरक्षित है तो आप अपने नोट को आसानी से बदल सकते हैं।
अगर फटे हुए नोटों की संख्या 20 से ज्यादा है, तो और नोटों की कीमत 5000 रुपये से ज्यादा है तो इसके लिए आपको बैंक को कुछ फीस देनी पड़ सकती है।
किसी नोट का हिस्सा पूरी तरह से फटा हो, पूरा नोट जला हो तो उस नोट को आप सिर्फ RBI के इश्यू ऑफिस में बदल सकते हैं। यहां पर आपको एक फॉर्म जमा करना होगा।
अगर कोई बैंक आपके कटे फटे नोटों को बदलने से मना करता है तो आप इस लिंक https://crcf.sbi.co.in/ccf/ under General Banking// Cash Related category पर जाकर शिकायत भी कर सकते हैं।
उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा ग्राहक की शिकायत के आधार पर बैंक को 10 हजार रुपये तक का हर्जाना भी देना पड़ सकता है।