INVESTMENT
By FirstBharat
अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे, और उसपर ब्याज भी बैंक के मुकाबले ज्यादा मिले तो पोस्ट ऑफिस की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
POMIS योजना पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश की जाने वाली एक दमदार स्कीम है। इस योजना में आप एक निश्चित राशि का निवेश कर सकते हैं और निश्चित ब्याज प्राप्त कर सकते हैं जो आपको हर महीने मिलेगा।
इस योजना की ब्याज दर इस समय 6.6 फीसदी प्रति वर्ष है। जो मासिक आधार पर देय होती है। कम से कम 1000 रु आप इस योजना में निवेश कर सकते हैं जबकि ऊपरी सीमा 4.5 लाख रु।
जॉइंट खाते के मामले में, ऊपरी निवेश सीमा 9 लाख रुपये होगी। आप ऑटो क्रेडिट के माध्यम से ब्याज को पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में प्राप्त कर सकते हैं।
आप तो इस स्कीम में डिपॉजिट कर सकते हैं। लेकिन ऐसे खाते में 3 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता हैं। इस स्कीम में Deposit के लिए पोस्ट ऑफिस में एक अलग से POMIS फॉर्म भरना होता है।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना का फार्म भरते समय आपको पहचान पत्र, रेजिडेंशियल प्रूफ, 2 पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। एक नॉमिनी की जरूरत होती है।
इस Account को आप एक से दूसरे पोस्ट ऑफिस में शिफ्ट करवा सकते हैं।मैच्योयरिटी के 5 साल पूरे हो जाने के बाद आप रकम को दोबारा निवेश कर सकते हैं।