HEALTH
By First Bharat
June 3, 2022
लीची एक स्वादिष्ट रसदार फल है जो गर्मी के मौसम में आता है। गर्मियों में लीची के सेवन से पानी की कमी को भी दूर किया जा सकता है। आइए जानते है लीची खाने के फायदों के बारे में।
लीची खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। गर्मी इसके सेवन से उल्टी, दस्त की समस्या नहीं होती है।
गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते है। लीची में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।
लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लीची का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लीची में काफी पोटेशियम और सोडियम होता है जो नसों में खून के संचार को सही कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
लीची में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे जैव-रासायनिक पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है। जो त्वचा को सुंदर बनाते है।
लीची फाइबर और पानी से भरी हुई है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप लीची का सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप लीची का सेवन कर सकते हैं। लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मौजूद होते है जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाते है।