By First Bharat
June 27, 2022
दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों आजमगढ़ लोकसभा सीट जीतने को लेकर चर्चा में हैं। निरहुआ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। जानिए निरहुआ के बारें में 6 रोचक बातें।
दिनेश लाल यादव निरहुआ गाजीपुर जिले के सैदपुर भीतरी गांव से ताल्लुक रखते हैं और वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। निरहुआ के माता—पिता आज भी गांव में रहते है।
निरहुआ ने अपने कजिन ब्रदर विजय लाल से संगीत सीखा। निरहुआ शादी समारोहों में गाना बजाना करके अपना जीवनयापन करते थें। उनकी पहली कमाई 500 रुपए थी।
साल 2003 में उनका 'निरहुआ सटल रहे' टाइटल का म्यूजिक एल्बम आया जिसे लोगों का खूब प्यार मिला और इसी के बाद से उनके नाम के पीछे निरहुआ जोड़ा जाने लगा।
निरहुआ ने Humka Aisa Waisa Na Samjha से भोजपुरी में डेब्यु किया था और इससे उन्हें जबरदस्त सक्सेज मिली। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया।
निरहुआ ने कई हिट देने के बाद साल 2012 अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ गंगा देवी फिल्म में काम किया। इससे उनकी लोकप्रियता में और भी ज्यादा इजाफा हुआ।
निरहुआ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की तो वे सेट पर बहुत घबराए हुए थे।