LIFESTYLE
By First Bharat
June 23, 2022
मानसून आते ही हर जगर बारिश शुरू हो जाती है। ऐसे में सबसे बडी चिन्ता होती है इस बारिश में अपने कीमती गैजेटस् को सेफ कैसे रखें। आप कुछ टिप्स अपनाकर गैजेटस् को सेफ रखें।
लैपटॉप एवं टैबलेट के लिये वाटरप्रूफ बैग (Waterproof bag) का इन्तजाम करें, जिससे अगर सफर में कहीं बारिश आ जाये तो बैग में रखे गैजेट सुरक्षित रह सकें।
अगर बैग उपलब्ध ना हो तो पारदर्शी पॉलीथीन बैग (transparent polyethylene sheet या bag) ले लें, यह आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
अगर बारिश में निकलना जरूरी हो तो इन transparent polyethylene sheet या bag में अपने गैजेट को इस तरह रखे कि इनमें पानी ना जा पायें।
बारिश के मौसम से अक्सर बादलों में बिजली कडकडाती रहती है, ऐसे में बारिश को रूकने दें या तो फोन का स्विच ऑफ कर ले या हो सके तो आने वाली कॉल को रिसीव ना करें।
बारिश में गैजेटस् को चार्जिंग पर लगाने से बचें, क्योंकि इस मौसम में voltage fluctuation ज्यादा होता है, जो आपके किसी भी उपकरण काे डैमेज कर सकता है।
फोन, टैबलेट और लैपटॉप को वाटरप्रूफ बनाने के लिये अच्छे से लेमिनेशन (lamination) भी करा लें, जिससे थोडी बहुत बारिश आपके फोन का कुछ नहीं बिगाड पायेगी।
इसके बावजूद भी अगर गैजेटस् पानी में भीग जायें तो सबसे पहले उनकी बैटरी को अलग कीजिये। फिर उसे चावलों में रातभर रख दीजिये चावल रातभर में उसकी सारी नमी खींच लेगें।
कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (electronic gadget) के भीगने पर उसे हेयर ड्रायर (hair dryer) से सुखाते हैं तो गलत है इससे आपका गैजेटस् खराब हो सकता हे।