By First Bharat
May 19, 2022
कांटेक्ट लेंस लगाते समय जरूरी है कि आपने दोनों हाथ अच्छी तरह साफ किए हों। हैंड सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोकर ही इसे पहनें।
लेंस को हमेशा अपनी अंगुलियों के पोरों से पकड़ना चाहिए। याद रहे इसमें नाखून या किसी नुकीली चीज से स्क्रैच नहीं पड़ना चाहिए। खरोंच लगने पर आखों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
लेंस के साथ लेंस केयर सॉल्यूशन पर भी ध्यान देना जरूरी है। ध्यान रखें कि आपका लेंस केयर सॉल्यूशन एक्सपायर न हुआ हो। हर इस्तेमाल के साथ ही लेंस केयर सॉल्यूशन भी बदलें।
सोने से पहले कांटेक्ट लेंस निकालना ही बेहतर है। दरअसल लेंस पहनकर सोने पर आंखों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इससे आई इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
टूथब्रश की तरह ही कांटेक्ट लेंस को रखने वाला केस भी कुछ दिन बाद गंदा हो जाता है। यही वजह है की हर तीन महीने में इसे बदलने की सलाह दी जाती है।
लेंस पहनने के दौरान कभी भी अपनी आंखों को न रगड़े। इससे आंख में गंभीर चोट आ सकती है। यहां तक की कॉर्निया भी डैमेज हो सकता है। अगर आपको लेंस पहनने के बाद खुजली हो तो इसके लिए आई ड्रॉप्स डालें।
ऐसे लेंस जो बहुत पुराने हो चुके है, उन्हें पहनने से बचे। इनसे आंखे लाल होना, आंखों से पानी आना, आंखों में दर्द और संक्रमण भी हो सकता है।
आप स्विमिंग के लिए जा रहे हैं तो कांटेक्ट लेंस न पहनें। यदि किसी कारण लेंस पहनना भी पड़े तो गॉगल्स यूज करें। इसके अलावा शॉवर के लिए जाते वक्त भी लेंस नहीं पहनना चाहिए।