HEALTH

गर्मी में इन उपायों से बच्चों को रखें बीमारियों से दूर

By First Bharat

गर्मी में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। उनमें डिहाइड्रेशन की दिक्कत अधिक होती हैं। क्योंकि बच्चों के शरीर से जितना तरल निकलता है। वे उससे कम ही पानी पीते है। 

इससे बच्चों के पाचन पर असर पड़ता है। अपच होने से डायरिया होने की आशंका बढ जाती है। जानते है, कैसे बच्चों को हाइड्रेट रखे।

जब ही बच्चा घर से बाहर निकले, पानी पि​लाकर ही भेजे। साथ में पानी की बोतल भी जरूर दे। सु​बह दस से चार बजे तक बच्चे को घर से बाहर न निकाले।

अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो बच्चे को अच्छी तरह से कवर करें और बच्चे को ऐसे कपड़े पहनाएं जो बेहद हल्का हो ताकि बच्चे को बहुत ज्यादा पसीना न निकले।

गर्मियों में बच्चे के शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए उन्हें नियमित रूप से स्तनपान कराते रहें। आप चाहें तो उन्हें थोड़ा बहुत बॉटल का दूध भी पिला सकते हैं ताकि उनका गला न सूखे।

नवजात शिशु को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए उन्हें कमरे के ठंडे हिस्से में रखें। इसका इसका मतलब यह नहीं कि आप उन्हें सीधे कूलर या एसी के सामने रखें।

बच्चों के शरीर में पानी की कमी न हो और हाइड्रेशन बना रहे इसके लिए उन्हें फ्रूट जूस, नारियल पानी, ढेर सारे मौसमी फल आदि खाने के लिए दें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands