bollywood
By First Bharat
Vicky Kaushal और Katrina Kaif एक साथ वकेशन मना रहे हैं। वकेशन से कैटरीना ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी गोद में विक्की कौशल सिर रखकर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना एक साथ कहां पर घूमने गए हैं इस बात को दोनों ने शेयर नहीं किया है। दोनों ने हॉलीडे डेस्टिनेशन को फिलहाल अभी सीक्रेट रखा हैै।
कैटरीना कैफ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में कैटरीना बिकिनी पहने नजर आ रही हैं और उनकी गोद में विक्की कौशल सिर रखकर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में कैटरीना बहुत खूबसूरत अदांज में पोज देते दिख रही है। तस्वीर में कैटरीना बोट पर बैठकर पोज दे रही है।
तीसरी तस्वीर में कैटरीना ने एक झोपड़े की तस्वीर शेयर की है। इस झोपड़े के आसपास इतनी ज्यादा ग्रीनरी है कि नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है।
कैटरीना कैफ ने वकेशन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जैसे ही ये तस्वीरें शेयर की तो फैंस उनकी इन तस्वीरों पर प्यार लुटाने लगे।
इससे पहले सोशल मीडिया पर विक्की और कैटरीना के वकेशन की एक और तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा था। ये तस्वीर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।
इस तस्वीर में ढलते हुए सूरज की किरणें समंदर के पानी पर पड़ती नजर आईं। जिसने समंदर की खूबसूरती में चार चांद लगाया।