bOLLYWOOD
By First Bharat
June 23, 2022
करिश्मा तन्ना ने पति वरुण बंगेरा संग पूल में चिल करते हुए इंस्ट्राग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। नीली बिकिनी में ये हसीना पूल में वरुण संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।
नीली बिकिनी पहन पानी में उतरीं करिश्मा का ये अंदाज देख फैंस के दिलों की धड़कन तेज हो गई हैं। करिश्मा की लेटेस्ट तस्वीरों को देख फैंस आंहे भरते नजर आ रहे हैं।
करिश्मा पूल में पति वरुण बंगेरा संग नजर आ रही हैं और पानी में दोनों का रोमांस साफ नजर आ रहा है। कभी सीने से लगकर तो कभी पीठ पर बैठकर करिश्मा खूब रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।
करिश्मा तन्ना इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक तो है हीं लेकिन उनकी बोल्ड अदाओं का जादू भी खूब चलता है। करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है।
अब गर्मी है तो करिश्मा तन्ना चिल होने के लिए पूल में उतरी और पति वरुण के साथ खूब इन्जॉय किया। अब ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
दोनों की शादी इस साल 5 फरवरी को हुई थी जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। करिश्मा तन्ना की वेब सीरीज हश-हश बीते हफ्ते ही रिलीज हुई है।