Kangana Ranaut के नए लुक से मचा बवाल, लोग खूब कर रहे ट्रोल 

कंगना रनौत मल्टी टैलेंटेड हैं। वह ऐक्टिंग, फिल्ममेकिंग के बाद अब होस्ट बनने जा रही हैं। इस रिऐलिटी शो का टाइटल है 'लॉकअप'। 

कंगना ने मंगलवार को पोस्ट किया था कि वह पहला शो होस्ट करने जा रही है। इसके बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। इस रिऐलिटी शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।

कंगना ने अपने कुछ फोटोज शेयर करके लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि वह इस अंदाज में शो होस्ट करेंगी। आल्ट बालाजी के पोस्ट के मुताबिक, यह बड़ा और फियरलेस रिऐलिटी शो होगा।

कंगना रनौत ने अपने फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वह सिल्वर कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहने हैं। उन्होंने साथ में कैप्शन दिया है, It's LOCK UPP day।

कंगना ने साथ में एकता कपूर और रुचिका कपूर को टैग किया है। कंगना के फैन्स को उनका लुक पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की है तो एक यूजर ने उन्हें खून भरी मांग की रेखा बताया है। एकता कपूर बुधवार को शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

उन्होंने बताया था कि शो में नाच, गाना, फैशन जैसा कुछ नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि शो की जो होस्ट हैं, उनके डिजिटल डेब्यू का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है, साथ में वह भी। 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands