HOLLYWOOD
By First Bharat
फेमस सिंगर्स में से एक जस्टिन बीबर के फैंस दुनियाभर में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शोज कैंसिल कर दिए थे। इंस्ट्राग्राम पर बीबर ने शोज कैंसिल होने के कारण का खुलासा किया है।
जस्टिन बीबर रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी हो गई है। इस बीमारी की वजह से उनके आधे चेहरे पर पैरालिसिस (Partial Face Paralysis) हो गया है।
जस्टिन बीबर ने इस बीमारी के बारे में बताया और फैंस को बताया कि आखिर क्यों उनके लिए इस समय रेस्ट की जरूरत है। जिसके बाद से फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।
जस्टिन बीबर एक खतरनाक बीमारी से ग्रसित हैं। जस्टिन बीबर को रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी हुई है। जिसे आरएचएस (RHS) के नाम से भी पुकारा जाता है।
जस्टिन को दुर्लभ तंत्रिका संबंधी बीमारी हुई है। इसमें कान के आसपास, चेहरे पर या मुंह पर दर्दनाक चकत्ते निकल आते हैं।
इसके अलावा मरीज के चेहरे पर पैरालिसिस यानी लकवा भी हो सकता है। इससे कान में बहरेपन की गंभीर समस्या भी हो सकती है।
ये दुर्लभ बीमारी तब होती है जब वेरिसेला-जोस्टर वायरस सिर की नस को संक्रमित करता है। यही वायरस बच्चों में चिकनपॉक्स और बड़ों में दाद का कारण भी बनता है।
ये बीमारी पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से प्रभावित करती है। जस्टिन बीबर के फैंस और हॉलीवुड के फेमस celebrities वीडियो पर रिएक्शन देकर उनके जल्द ठीक होने की दुआ का रहे हैं।