TECNOLOGY

आ गया है Jio Game Controller जानिए इसके फीचर्स

By First Bharat

May 30, 2022

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio टेलीकॉम प्लान्स के साथ-साथ अपने यूजर्स को और भी कई सारी सुविधाएं देता है। इस बार एक फीचर फोन या स्मार्टफोन नहीं बल्कि जियो ने Jio Game Controller लॉन्च किया है।

जिसे जियो की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। आइए इस नए गेम कंट्रोलर की पांच अहम बातों के बारे में जानते हैं।

Jio Game Controller की कीमत 3,499 रुपये है और इसे EMI पर भी खरीदा जा सकता है। जिसकी शुरुआत 164 रुपये से होती है।

जब Jio Game Controller की डिजाइन Xbox की तरह है, तो इसका 20-बटन लेआउट भी Xbox की ही तरह दिया गया है। इसमें बाईं ओर दो शोल्डर की और दो दाई तरफ दी गई है। 

एक जियो बटन बीच में और एक सिलेक्ट और एक स्टार्ट बटन जियो बटन के दोनों तरफ है। कंट्रोलर में एक बैक की, एक होम की और एक टीवी की भी दिया गया है।

जियो का दावा है कि ये गेम कंट्रोलर आठ घंटों की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसे USB टाइप-सी नहीं बल्कि माइक्रो यूएसबी पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है।

जियो की वेबसाइट के हिसब से Jio Game Controller को एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, टैबलेट, एंड्रॉयड टीवी और जियो सेट-टॉप बॉक्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

वायरलेस डॉन्गल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के न होने की वजह से इस कंट्रोलर को पीसी, लैपटॉप और कन्सोल के साथ नहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands