BOLLYWOOD

जाह्नवी कपूर का लाल शिमरी बैकलेस ड्रेस में बिंदास लुक

By First Bharat

June 23, 2020

जाह्नवी कपूर ने लाल रंग की थाई हाई स्लिट एंंड बैकलेस शिमरी ड्रेस में अपना नया ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

जाह्नवी कपूर ने अपने नई तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए काफी शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा, ''अगर जैरी एक चेरी थी''।

बात करे फोटो में जाह्नवी कपूर के लुक की तो लाल रंग की लाल शिमरी बैकलेस गाउन में वह वाकई में चेरी की तरह दिख रही हैं। अपने लुक में वह एकदम बवाल लग रही हैं।

तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ने स्पेगेटी स्ट्रैप होने के साथ ही थाई-हाई स्लिट है, जिसे उन्होंने मैचिंग नी-हाई बूट्स को पेयर किया है। जाह्नवी खुले कर्ल बालों में शानदार दिख रही है।

जाह्नवी कपूर अपनी हर अदा में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। चाहे उनका मेकअप हो, उनका पहनावा हो या फिर उनके पोज, वह पूरी तरह से डीवा की तरह लग रही हैं।

उनका नेचुरल और स्मूद लुक उनके चाहने वालों पर बिजली गिरा रही है। उनके होठों पर लगी ग्लॉसी रेड लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती और भी बढ़ा दी है।

जाह्नवी के पोस्ट पर सारा अली खान ने जाह्नवी की पोस्ट पर कमेंट कर उनके लुक की तारीफें की और फायर इमोजी शेयर कर जाह्नवी को 'फायर' कहा है।

आने वाले दिनों में जाह्नवी, एक्टर वरुण धवन के संग 'बवाल', राजकुमार रॉव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ देखी जाएंगी। इसके अलावा जाह्नवी 'मिली' में भी नजर आएंगी।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

     image source: janhvikapoor