BOLLYWOOD
By First Bharat
July 14, 2022
इन तस्वीरों में सारा और जान्हवी दोनों ही बेहद ग्लैमरस अंदाज में फोटोज़ क्लिक करवाती नजर आ रहीं हैं, जिन्हें देख फैन्स तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी सारा और जान्हवी को कई बार एक साथ देखा जा चुका है, दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है जो ये तस्वीरें देख साबित होता है।
फोटोज़ में सारा अली खान मैटेलिक ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में तो वहीं जाह्नवी थाई-हाई स्लिट गाउन में फैन्स के दिलों को घायल करती नजर आ रहीं हैं।
इस फोटोशूट में जाह्नवी और सारा ने एक साथ कई फोटो क्लिक करवाईं और तापमान को बढ़ा दिया।
कॉफी विद करण के प्रोमो में सारा अली खान ने बताया कि वह साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं।
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जैरी', तो वहीं सारा अली खान 'गैसलाइट' में अपनी एक्टिंग और हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आने वाली हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने इन्हें कैप्शन दिया - मे ओर मे नॉट हैव स्पिल्ड वन टू मैनी #कॉफी बीन्स।