ENTERTAINMENT
FIrst Bharat
May 26, 2022
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी ने शो में दिशा वकानी की वापसी को लेकर बयान दिया। दिलीप जोशी से पूछा गया कि दिशा शो में वापसी करेंगी या नही? वो दिशा को शो में मिस करते है?
दिलीप जोश ने कहा 'दिशा पिछले पांच साल से ब्रेक पर है। अब वो वापश शो में आएंगी या नहीं ये केवल प्रोडक्शन हाउस ही जानता है। मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।
दिलीप ने कहा कि मैं खुश हूं कि ऑडियंस दिशा के जाने के बाद भी उसी प्यार से इस शो को देख रही है। बता दे दिशा ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है।
दिशा की बात करें तो वो 2008 से इस शो में काम कर रही है। आखिर बार दिशा इस शो में सिंतबर 2017 में नजर आई थी। दिशा वकानी सितंबर 2017 से मैटरनिटी लीव पर है।
दिशा के पति मयूर ने निर्माताओं से मांग की थी कि एक्ट्रेस केवल दिन में 4 घंटे और महीने में 15 दिन ही काम करेंगी। इसी को लेकर दिशा का मेकर्स के साथ मनमुटाव बढता चला गया था।
हाल ही में शो के प्रोडयूसर असित मोदी ने कन्फर्म कर दिया कि वो शो में दयाबेन को वापस लाने की प्लानिंग कर रहे है। ऐसे में दिशा के शो मे आने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।