LIFESTYLE
By First Bharat
भगवान कृष्ण की साधना के लिए भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
ऐसे में जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा के कुछ विधि बताने जा रहे हैं। जिसे करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। आइए जानते हैं इन विधियों के बारे में।
यदि आपको सफलता नहीं मिल रही है या परिवार में हमेशा कलह की स्थिति बनी है तो जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को चांदी की बांसूरी चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।
यदि आप आर्थिक समस्याओं से ग्रसित हैं और आप पर कर्जों का बोझ बढ़ गया है तो जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का केसर के दूध से अभिषेक करें।
जन्माष्टमी के दिन स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल को पीतांबर यानी पीले रंग का वस्त्र पहनाकर पूजा करें। ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और घर की सुख समृद्धि आती है।
यदि आपके कुंडली में कालसर्प दोष है तो जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को मोर पंख अर्पित करें। साथ ही मोर पंख को प्रसाद के रूप में अपने तकिए के नीचे रखें।
यदि आपके शादी हुए लंबे समय हो गए हैं और आपका कोई संतान नहीं है तो भगवान कृष्ण के बाल गोपाल स्वरुप के साथ गाय व बछड़े की मुर्ति की पूजा करें।
यदि आपके नौकरी में तरक्की नहीं हो रही है तो जन्माष्टमी के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्री यंत्र लिखें और लड्डू गोपाल की प्रतिमा के सामने अर्पित करें।