LIFESTYLE

जन्माष्टमी 2022ः इन 6 चीजों से करे कान्हा का श्रृंगार

By First Bharat

कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी। कृष्ण का श्रृंगार उनकी पूजा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जन्माष्टमी पर इन 6 चीजों से करें कान्हा का श्रृंगार।

जन्माष्टमी पर कान्हा के आगमन पर उनका अभिषेक कर पीले वस्त्र पहनाएं। पीले रंग के वस्त्रों से से कान्हा प्रसन्न होते हैं। पीले रंग के वस्त्र कृष्ण को बेहद प्रिय है।

जन्माष्टमी पर लड्‌डू गोपाल के श्रृंगार में कान के कुंडल बाजूबंध, कमरबंध, हाथ के कड़े, पायल के साथ वैजयंती माला उन्हें जरूर पहनाएं।

मान्यता है कि मोरपंख राधाकृष्ण के प्रेम का प्रतीक है इसलिए कान्हा हमेशा इसे अपने सिर पर सजाते हैं। श्रीकृष्ण के मुकुट की सजावट मोर पंख के बिना अधूरी है।

सुगंधित चंदन की खुशबू बाल गोपाल को बहुत पसंद है। चंदन विभिन्न प्रकार के होते हैं। सफेद चंदन, हरि चंदन, गोमती चंदन आदि। कान्हा का गोपी चंदन से श्रृंगार उत्तम माना जाता है।

बांसुरी के बिना कान्हा अधूरे माने जाते हैं। मान्यता है कि मुरली में कृष्ण का वास होता है। जन्माष्टमी पर चांदी या कोई भी छोटी सी बांसुरी कान्हा के हाथ में जरूर रखें।

कान्हा की छवि इतनी मनमोहक की उन्हें नजरदोष से बचाने के लिए काजल जरूर लगाया जाता है। माता यशोदा उन्हें छोटा सा काजल का टीका लगाती थीं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands