IPL 2022

IPL Final: जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बारे में कुछ रोचक तथ्य

By First Bharat

May 29, 2022

IPL 2022 का फाइनल मुकाबला आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पहले मोटेरा के नाम से जाना जाता था। 

इस स्टेडियम को दोबारा बनाया गया और 2021 में यह बनकर तैयार हुआ। मोटेर से नाम बदलकर इस स्टेडियम का नाम मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कर दिया गया। 

नरेंद्र मोदी 2009 से लेकर 2014 तक गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 14 टेस्ट, 27 वनडे और छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।

इस स्टेडियम में 16 IPL मैच भी हुए हैं। यह गुजरात टाइटंस टीम का होम स्टेडियम भी है। 2010, 2014 और 2015 में यह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड भी रहा था। 

इस स्टेडियम में ऐसा ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है कि बारिश के बाद पानी निकालने के लिये सिर्फ 30 मिनट लगते है।

मैदान की कुल लंबाई 180 यार्ड x 150 यार्ड है। स्क्वायर लेग और डीप प्वाइंट पर मैदान की लंबाई 67 से 74 मीटर है। फाइन लेग,लॉन्ग लेग और थर्ड मैन पर मैदान की लंबाई 60 से 62 मीटर है।

एमसीजी की डिजाइन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई आर्किटेक्ट फर्म पोपुलस समेत कई विशेषज्ञ इसके निर्माण में शामिल थे। इसमें लाल और काली मिट्टी की 11 पिचें बनाई गई है।

स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है जिससे डे-नाइट टेस्‍ट दौरान हवा में गेंद को आसानी से देखा जा सकेगा। इसमें 11 सेंटर पिचें हैं और इसके साथ जिम सहित चार ड्रेसिंग रूम हैं।

यह स्टेडियम 63 एकड़ से अधिक एरिया में फैला है। इसमें 1,10,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है जो मेलबर्न क्रिकेट मैदान से भी अधिक है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands