HEALTH

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  पहली बार शुरू करने जा रहे हैं योग तो इनका ध्यान रखें

By First Bharat

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। यदि आप पहली बार योग करने जा रहे हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं पहली बार योग करते समय इन बातों का जरूर रखें ख्याल।     

एक ही आसन में कुछ देर रुके रहने में कई लोग बोरियत महसूस करते है। हालांकि इसकी खासियत तो यही है ही, साथ ही इसके फायदे भी अधिक होते हैं।

श्वास की योग में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर आप पहली बार योग करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि आसन करते समय कभी भी मुंह से श्वास न लें। आसन करते समय श्वास पर जरूर ध्यान दें।  

योग करते समय खुद की तुलना कभी भी किसी वीडियो के प्रशिक्षक से न करें क्योंकि आपका और उनका स्तर और तैयारी बहुत अलग है। धीरे-धीरे अभ्यास करते रहें। 

योग करने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका पेट खाली रहे। अगर सुबह यदि आपको समय नहीं मिलता है तो इस बात का ध्यान रखें कि  योग और भोजन के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर हो।

योग करते समय एकदम आरामदायक कपड़े पहनें। तंग कपड़े पहनने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन की समस्या के साथ ही कपड़े फटने का भी डर होता है।

योग का मतलब यह नहीं है कि खुद को जबरदस्ती घसीटते हुए करते ही जाएं। मेरे हिसाब से एक हफ्ते में चार दिन किया योग भी आपके लिए काफी होता है। खुद को एक्सपर्ट न समझें। अपना संतुलन बनाएं। 

खुद ध्यान दें कि आपके लिए योग का कौन-सा आसन बेस्ट है। योग में हर व्यक्ति के लिए कोई न कोई आसन है। अपने लचीलेपन, सहनशक्ति और संतुलन को ध्यान में रखते हुए शुरुआत में वही आसन चुनें। 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands