CRICKET

भारतीय स्टार स्पिनर अक्षर पटेल की रोमांटिक लव स्टोरी

By First Bharat

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर काफी कमाल का खेल दिखा रहे हैं। आज हम आपको अक्षर पटेल की लव स्टोरी के बारे में बताते है।

अक्षर पटेल अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपनी रोमांटिक लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने एक बर्थडे पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था और सगाई की थी।

अक्षर पटेल ने अपने 28वें जन्मदिन को काफी खास बना दिया था। अक्षर पटेल ने जन्मदिन के जश्न के बीच ही अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल को शादी के लिए प्रपोज किया था।

20 जनवरी 2022 को अक्षर पटेल का 28वां बर्थडे था और इसी दिन उन्होंने मेहा पटेल के साथ सगाई की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।

आपको बता दें कि अक्षर पटेल की मंगेतर मेहा पटेल गुजरात की रहने वाली हैं और वे पेशे से न्यूट्रीशियनिस्ट हैं। अक्षर पटेल और मेहा ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था।

मेहा पटेल अपनी फिटनेस का खासा ध्यान रखती हैं। मेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अक्षर पटेल ने 2014 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अक्षर पटेल अभी तक भारत के लिए 6 टेस्ट, 42 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

           instagram: akshar.patel