श्रीलंका सीरीज के दौरान टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वह इस फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर दें।
धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड छह बार जीत दर्ज की है। धोनी के अलावा और कोई कप्तान भारत को टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इतनी जीत नहीं दिला पाया है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा ही हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत को जीत दिलाई है।
रोहित ने 2017 से 2018 के बीच पांच मैचों में श्रीलंका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की है, जिसमें से चार बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं एक बार टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी है।
रोहित इस सीरीज में अगर अपनी कप्तानी में दो मैच जीत लेते हैं, तो धोनी की बराबरी कर लेंगे, वहीं अगर वेस्टइंडीज की तरह टीम इंडिया इस सीरीज में भी रोहित की कप्तानी में क्लीन-स्वीप करती है।
विराट कोहली की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने तीन जीते हैं।
धोनी की कप्तानी में भारत ने कुल 10 मैच खेले, जिसमें से छह जीते और चार गंवाए हैं।