Technology Tips
FIrst Bharat
May 22, 2022
यदि आप व्लॉगिंग शुरू करना चाहते हैं तो फैंसी कैमरे की जरूरत नहीं है। यह काम आपका स्मार्टफोन करेगा। लेकिन कुछ ऐसी दूसरी चीजें है, जिनमे निवेश कर वीडियों को दूसरों से अलग बना सकते है।
एक या दो पोर्टेबल लाइट जरूर होना चाहिए। इसके लिए एलईडी वीडियों लाइट और रिंग लाईट जैसे किफायती विकल्प मौजूद है।
अच्छी साउंड क्वालिटी के लिए आपको स्टैंडअलोन लेपल माइक्रोफोन लेना चाहिए। बाजार में कई यूएसबी—सी माइक्रोफोन भी उपलब्ध है।
रिकॉडिंग करते समय स्मार्टफोन को होल्ड करने के लिए ट्राइपॉड होना चाहिए। आप इसकी मदद से पैनिंग और ट्रैकिंग जैसे मूवमेंट भी कर सकते है।
यदि आप बी—रोल फुटेज शूट करना चाह रहे हैं तो आपको स्मार्टफोन गिम्बल लेना चाहिए। इसके कुछ मॉडल ऑटोमैटिक सब्जेक्ट ट्रैकिंग भी करते है। इससे ऑपरेटर के बिना भी फ्रेम मे रहता है।
टेलीप्रॉम्प्टर पब्लिक स्पीकिंग के लिए जरूरी है। जब आप लोगों से सीधे बात नहीं कर रहे होते है। तब भी आपको कैमरे से नजरें मिलाने की जरूरत होती है।