LIFESTYLE
FIrst Bharat
June 2, 2022
आप वितीय तनाव से ग्रसित है ये सोचकर चिंता और बढाने से बेहतर है कि एक गहरी लंबी सांस ले। एक नई जिंदगी की शुरूआत करें। जिसके लिए अपने मन और मस्तिष्क का समझाना होगा।
उन खर्चों का कम कर सकते हैं जो अतिरिक्त हैं जैसे अतिरिक्त कपडों की खरीदारी, नए गैजेट आदि। पहले एक बजट बनाएं, सारे खर्च लिखे और इन खर्चों को कम करते जाएं।
आप वितिय तनाव में है तो किसी समझदार या बडे व्यक्ति से सलाह लें। इससे दो फायदे होगे कि आपका मन हल्का होगा और दूसरा समस्यओं को स्थिर होने के लिए आपको नई योजनाएं मिल सकेंगी।
आय के नए—नए जरिए तलाशते रहें। अगर आप नौकरी करते है या व्यवसाय है तो एक ऐसा विकल्प साथ लेकर चले जो नौकरी जाने या आर्थिक परेशानी के समय काम आए।
पैसों की कमी के साथ—साथ तनाव दूर करने पर भी काम करे। ध्यान और शारीरिक क्रिया करे। दोस्तों से मिले बाते करे ऐसा करने से तनाव दूर होगा। नहीं तो डिप्रशेन का शिकार हो सकते है।
अगर आपने किसी खरीद पर कुछ रुपए बचाए है तो उन्हें खाते में जमा करते जाएं। इसी तरह कुछ चीजों का इस्तेमाल कम कर सकते है।