HEALTH

इस तरह दूर भगा सकते हैं फोबिया

By First Bharat

May 30, 2022

डर या फोबिया सबसे बुनियादी मानवीय भावनाओं में से एक है। जब हमें खतरें का आभास होता है तो दिमाग तुंरत प्रतिक्रिया करता है। संकेत भेजता है जो तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है।

कभी—कभी किसी खास चीज के प्रति भी डर बैठ जाता है, जिसे फोबिया कहा जाता है। किसी को ऊंचाई से डर लगता है तो किसी को पानी से। ​यदि आपको भी किसी प्रकार को फोबिया है तो आपके लिए टिप्स।

फोबिया पर काबू पाने के लिए आप उससे संबंधित घटनाओं की सूची बना सकते है। इससे आप समझ पाएंगे कि किन परिस्थितियों को फेस करने में आप असहज हो जाते है।

आप धीरे—धीरे अपने डर का सामना कर फोबिया को दूर करना सीख सकते है। यह पहली बार में आसान नहीं है।

अपने डर की लंबी सूची बनाइए। मिसाल के तौर पर, डॉग फोबिया के साथ सूची उन चीजों से शुरू हो सकती है, जिनसे व्यक्ति कम से कम डरता है। जैसे डॉग की तस्वीर देखना।

धीरे—धीरे सूची में हर डर की स्थिती पर काबू पाने की को​शिश करें। इसके लिए जरूरी हो तो किसी विशेषज्ञ की भी मदद ली जा सकती है।

विशेषज्ञ आपको सिखा सकता है कि डॉग से कैसे संपर्क किया जाए, पालतू बनायाा जाए और इशारों में समझाया जाएं।

विशेषज्ञ विश्राम अभ्यास भी सिखा सकता है। जैसे सांस लेने के खास तरीके और मांसपेशियों को रिलेक्स करने की ट्रेनिंग।

जैसे ही आपको सामना करने की आदत होगी, ​दिमाग समझ लेगा कि वह कैसे प्रति​क्रिया करे और फोबिया दूर हो जाएगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands