BOLLYWOOD

IIFA Awards 2022 : दिव्या खोसला कुमार ने स्वीटहार्ट गाउन में शेयर की फोटों

By First Bharat

June 7, 2022

IIFA Awards में सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगा दिए। IIFA Awards 2022 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही दिव्या खोसला कुमार। उन्होंने अपनी कातिलाना ड्रेस से सारी लाइमलाइट ही लूट ली।

IIFA Awards 2022 में दिव्या खोसला कुमार ने बेहद दिलकश अंदाज में एंट्री ली। उन्होंने लाल रंग का गाउन पहना हुआ था। जिसमें वो किसी हुस्नपरी से कम नहीं लग रही थीं।

दिव्या खोसला कुमार के इस गाउन का स्वीटहार्ट नेक था। साथ ही इस गाउन का थाई स्लिट भी काफी हाई था। जो एक्ट्रेस के लुक को और बोल्ड बना रहा था।

दिव्या खोसला ने अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए काफी बोल्ड मेकअप किया हुआ था। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और होठों पर ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाई है।

दिव्या खोसला कुमार ने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिनमें वो काफी कातिलाना लग रही हैं। यूजर्स कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

दिव्या खोसला कुमार का हाल ही 'डिजाइनर' गाना आया है। जिसमें उनके साथ हनी सिंह और गुरू रंधावा नजर आए थे। यह सॉन्ग काफी हिट हुआ था।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

       image source: divyakhoslakumar