HEALTH
By FirstBharat
गर्मी पूरे उफान पर है देश के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में लोगों को लू और डीहाड्रेशन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट में कुछ ठंडी तासीर के ड्रिंक्स को शामिल करें। आइए जानते हैं ऐसे कौन से ड्रिंक हैं जो गर्मी को मात देकर बॉडी को कूल रखते हैं।
बॉडी के तापमान को बनाए रखने के लिए नारियल पानी बेस्ट ड्रिंक है। विटामिन और खनिज से भरपूर नारियल पानी बॉडी के तापमान को ठंडा रखता है, साथ ही बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है।
पुदीना का इस्तेमाल गर्मी में बॉडी को कूल रखता है। पुदीने में बॉडी के तापमान को बनाएं रखने के गुण मौजूद है जो बॉडी के तापमान को बनाए रखते हैं। पुदीने का इस्तेमाल आप उसकी चटनी बनाकर भी कर सकते हैं।
गर्मी में बॉडी को कूल रखने के लिए नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी का सेवन करने से बॉडी में नमक और चीनी की कमी पूरी होती है साथ ही बॉडी हाइड्रेट भी रहती है।
गर्मी में तरबूज का सेवन बॉडी के तापमान को नॉर्मल रखने में बेहद असरदार है। तरबूज लगभग 91.45% पानी होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो शरीर को ठंडक देते हैं साथ ही बॉडी को हाइड्रेट भी रखते हैं।
गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए फ्रूट जूस का सेवन करें। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है साथ ही पाचन भी ठीक रहता है। लौ केलोरी फूड आपका तेजी से वजन भी कम करते हैं।