LIFESTYLE

छुट्टियों में पहाडों पर जा रहे है घूमने तो इन बातों का रखें ध्यान

FIrst Bharat

May 28, 2022

छुट्टियों में पहाड़ों पर घूमने की योजना बना रहे है। लेकिन इस मजे में किसी तरह की खलल न पड़े इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

पहाड़ों पर घूमने जा रहें हैं तो अपनी गाड़ी से न जाएं। आप ट्रेन या बस से सफर करें। आपको पहाड़ों पर ज्यादा गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं है तो आपको परेशानी हो सकती है।

अगर आप हमेशा क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कुछ कैश जरूर अपने साथ रखें। वहां कुछ जगहों पर नेटवर्क की समस्या रहती है।

पहाडों पर घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरूरी जरूरी दवाइयां जैसे— सर्दी-जुकाम, बुखार की कुछ दवाएं हमेशा साथ रखें। क्योंकि इन पहाडी क्षेत्रों में कई जगह ये उपलब्ध नहीं होती है।

आजकल ज्यादातर सभी होटल को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। जब कभी भी आप पहाडी क्षेत्रों में घूमने जाएं, जहां भीड़भाड़ की आशंका हो तो इस तरह की सुविधाओं का लाभ जरूर उठाएं।

आजकल ज्यादातर काम तो हम अपने मोबाइल से ही कर लेते हैं। किसी जगह का पता खोजना हो या रास्ता देखना हो। इसलिए मोबाइल को हमेशा चार्ज रखें साथ ही पावर बैंक भी अपने साथ रख ले। 

यदि बच्चों के साथ आप पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो आपको बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। इसलिए बच्चों के लिए गर्म कपड़े, दवाएं आदि रखकर जरूर ले जाएं। 

बरसात के मौसम में पहाड़ों पर मौसम जितना सुहावना हो जाता है। उतना ही खतरा भी बना रहता है। तेज बारिश का, बादल फटने का, बाढ़ का आदि। ऐसे समय पर किसी ऊंचे स्थान पर ही रहें।

जो सामान जरूरत का है उसकी लिस्ट तैयार करें और फिर उसको अपने बैग में रखें। ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा कपड़े या जूते चप्पल ना लेकर जाएं।

आप पहाड़ों पर घूमने गए हैं तो कोशिश करें कि घूमने के लिए सुबह जल्दी निकलें ताकि आप शाम को समय पर होटल आ जाएं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पहाड़ों में रात को मौसम तेजी से बदलता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands