LIFESTYLE
By First Bharat
July 23, 2022
ज्यादातर लोग शहर के बाहर घूमना पसंद करते हैं। वहीं आउट ऑफ सिटी जाने के लिए कुछ लोग गाड़ी भी बुक कर लेते है। ऐसे में गाड़ी बुक करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
किसी भी ऐप से गाड़ी बुक करते समय डायरेक्ट बुकिंग करने से बचें। वहीं गाड़ी की बुकिंग करने से पहले अलग-अलग ऐप पर कीमतों की तुलना कर आप पैसों की सेविंग कर सकते हैं।
किसी भी ऐप पर गाड़ी बुक करते समय अक्सर आपको कुछ कूपन कोड मिलते हैं। ऐसे में इन कूपन्स को अप्लाई कर आप आसानी से पैसों की बचत कर सकते हैं।
कुछ लोग गाड़ी की बुकिंग करते समय गैस और पैट्रोल का पैसा भी एडवांस में जमा कर देते हैं। इसलिए ट्रिप पर जाते समय गैस और पैट्रोल अपने सामने भरवाएं और उतना पैसा ही दें।
आप गाड़ी बुक करके सफर पर जाते हैं, तो क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना काफी फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आप क्रेडिट कार्ड से गाड़ी का भुगतान कर बीमा भी खरीद सकते हैं।
हवाई अड्डे पर मिलने वाली कैब का किराया अक्सर ज्यादा होता है। ऐसे में पैसों की बचत करने के लिए एयरपोर्ट की कैब लेने के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।