TECNOLOGY

गर्मियों में मोबाइल हो जाएं गर्म तो ये करें उपाय

By First Bharat

June 9, 2022

गर्मी के दिनों में कई लोगों से सुनने को मिलता है की उनका मोबाइल गर्म हो जाता है। ऐसी में किसी से मोबाइल पर बात करना, मैसेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते है इसके उपाय।

गर्मी में जैसे आप गर्मी से बचने के लिए छाया में छिपना चाहेते है। आपका मोबाइल बिल्कुल वैसा ही चाहता है। इसे सीधे धूप में छोड़ने से बचने की पूरी कोशिश करें।

यदि आपने मोबाइल में कवर लगा रखा है और आप घर पर है या मोबाइल पर कुछ काम नहीं कर रहे हैं तो इसे निकाल सकते हैं।

अपनी मोबाइल स्क्रीन की ब्राइटनेस को जितना हो सके कम करें। यह कम बैटरी का उपयोग करेगा। जिससे मोबाइल कम गर्म होगा।

यदि आप मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो डेटा को बंद कर दें। और आपको लोगों से थोड़ी देर बात करने की आवश्यकता नहीं है तो मोबाइल को एयरोप्लेन मॉड  में डाल दें।

कुछ मोबाइल में विशेष रूप से गेमिंग फोन में ओवरक्लॉक्ड मोड होते हैं जो फोन के प्रदर्शन को बढ़ाते हैं। यदि आप नहीं जानते कि आपके फोन में ऐसा मोड है या नहीं तो उसे जांचे। 

तेजी से गेम खेलना, वीडियो या फोटो एडिट करना, या तेज गति से चार्ज करने के लिए इसे प्लग इन करना फोन को गर्म कर सकता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands