LIFESTYLE

IAS टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपना शादी का एलबम

FIrst Bharat

June 1, 2022

IAS टीना डाबी अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में टीना ने आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी।

अब टीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग एलबम शेयर की है। जिसमें मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की तस्वीरें हैं।

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली IAS टीना डाबी ने शादी के करीब एक महीने बाद शादी का एलबम शेयर किया है। शादी और रिसेप्शन से फ्री होने के बाद अब टीना डाबी ने तस्वीरे शेयर की है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए टीना डाबी ने लिखा, फाइनली मेरी शादी का एलबम आ गया है! उन यादगार दिनों को आप सभी के साथ साझा करते हुए खुशी हो रही है। 

टीना डाबी ने साल 2018 में आईएएस अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। साल 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

बता दें कि टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे के साथ 22 अप्रैल को जयपुर में परिवार और खास रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। इसके बाद 24 अप्रैल को टीना और प्रदीप ने रिसेप्शन की पार्टी दी थी।

21 अप्रैल को मेहंदी और संगीत की रस्में हुई थीं। टीना डाबी ने जयपुर में प्रदीप गवांडे के साथ बेहद सादे ढंग से शादी की थी। जिसमें वह काफी सुंदर दिख रही हैं।

टीना डाबी साल 2016 बैच की राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी हैं। जबकि प्रदीप गवांडे 2013 बैच के IAS अफसर हैं। टीना डाबी संयुक्त वित्त (कर) सचिव हैं। जबकि प्रदीप गवांडे पुरातत्व एवं संग्रहालय के निदेशक हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

 image source: dabi_tina