Rajasthan
By First Bharat
Image Credit : Instagram and Facebook
आईएएस अफसर टीना डाबी इंस्टाग्राम रील्स और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब वे अपने से 13 साल बड़े आईएएस प्रदीप गंवाडे से विवाह रचाएंगी।
टीना डाबी ने अपने बैचमेट और हम उम्र आईआईटीएन आईएएस अतहर आमिर उल शफी खान से तलाक लेने के बाद नया जीवनसाथी ढूंढ लिया है।
अब टीना डाबी ने डॉक्टर प्रदीप गंवाडे के साथ 22 अप्रैल को जयपुर के एक होटल में शादी करना तय किया है। प्रदीप की Ist शादी बताई जा रही है।
प्रदीप मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे चुरू में कलक्टर रह चुके हैं, फिलहाल पुरातत्व और म्युजियम विभाग के निदेशक हैं।
टीना फिलहाल फाइनेंस डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक हैं। बीते पांच—छह साल में आईएएस डाबी इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर ही अधिक नजर आई हैं।
टीना और प्रदीप की शादी अब अफसर फैमिलीज ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि आमिर से विवाह के वक्त खासा बवाल हुआ था।
टीना और प्रदीप की शादी अब अफसर फैमिलीज ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि आमिर से विवाह के वक्त खासा बवाल हुआ था।
तलाक के बाद आमिर अब राजस्थान छोड़कर अपने गृहराज्य जम्मू कश्मीर लौट चुके हैं। उन्होंने 2018 में विवाह किया और 2020 तक यह चला।
आईएएस अफसर टीना डाबी 2016 बैच की टॉपर हैं और अतहर दूसरे नम्बर पर थे। ट्रेनिंग के दौरान दोनों में प्रेम हुआ और विवाह कर लिया।
टीना के लिए आमिर ने अपना काडर राजस्थान करवाया। यह इश्क विवाह के बाद ज्यादा दूरी तय नहीं कर पाया और सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया।
टीना इन दिनों प्रदीप गंवाडे की फैमिली के साथ ही क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और फंक्शन्स भी अटैंड कर रही हैं।