By FirstBharat
एक व्यक्ति का metabolism वह दर है जिस पर उसका शरीर ऊर्जा के लिए कैलोरी बर्न करता है। यह आपकी उम्र, लिंग, आनुवंशिकी, शरीर में वसा जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है
यदि आपका metabolism उच्च है। तो आप आराम से और गतिविधि के दौरान अधिक कैलोरी बर्न करेगे। आइए जानते है metabolism को कैसे बढाएं।
हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज आपके मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग को घंटों तक बढ़ाए रखेगा। दौड़ना, तैरना और साइकिल चलाना कुछ अन्य अलग-अलग वर्कआउट हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं।
अच्छे metabolism के लिए पानी आवश्यक है। हाइड्रेटेड रहने के लिए भोजन और नाश्ते से पहले एक गिलास पानी पिएं। अपने आहार में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें। क्योंकि उनमें प्राकृतिक रूप से पानी होता है।
लगातार समय पर भोजन करने से मेटाबॉलिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। हर 3 से 4 घंटे में थोडा भोजन या नाश्ता करने से आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। एक—साथ भरपेट नहीं खाना चाहिए।
अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और आपका डेस्क जॉब है तो बता दें कि अधिक देर तक एक जगह बैठने की वजह से आपका मेटाबॉलिज्म कम होता है। थोड़ा चलना फिरना बहुत जरूरी है।
जब आप कम नींद लेते हैं तो शरीर में मौजूद हार्मोन्स ग्रेलिन और लेप्टिन असंतुलित हो जाते हैं जिससे आपको हर वक्त भूख लगती रहती है। मेटाबॉलिज्म रेट कम हो जाता है। इसलिए भरपूर नींद ले।