BOLLYWOOD
By First Bharat
आलिया भट्ट का बचपन से ही फिल्मी बैकग्राउंड से नाता रहा है। एक्टिंग, प्रोडक्शन और डायरेक्शन के गुण उनके खून-खून में रहा है। बीते कुछ सालों में आलिया ने बॉलीवुड में अपनी उम्दा पहचान बना ली है।
हर कोई आलिया भट्ट की एक्टिंग स्किल्स का मुरीद हो गया है। पर क्या आपको पता है आलिया भट्ट ने कहां तक पढ़ाई की है। जानिए शैक्षिक योग्यता के बारे में।
आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। उनके पिता मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट गुजराती मूल के ब्राह्मण और मां सोनी राजदान है। आलिया का बचपन से ही फिल्मी परिवार से नाता रहा है।
आलिया भट्ट का बचपन से ही पढ़ाई में मन कम लगता था। उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है। फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
आलिया भट्ट की पढ़ाई के बारे में बहुत कम लोग जानते है। आलिया भट्ट 10वीं पास हैं। उन्होंने 10वीं में 71 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे।
आलिया भट्ट ने बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का ढान लिया था। लेकिन उनके घर में तय यह हुआ कि 12वी के बाद पढ़ाई छोड़ देगी। लेकिन उसी समय 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म के ऑडिशन चल रहे थे।
इसलिए आलिया ने 12वीं की परीक्षा भी नहीं दी और 10वीं में अच्छे मार्क्स हासिल करने के बावजूद आलिया भट्ट 12वीं ड्रॉपआउट हैं।
आलिया भट्ट ने अपनी पढ़ाई बेशक पूरी नहीं की है लेकिन वह बुक रीडिंग का काफी शौक रखती हैं। आलिया इंस्टाग्राम पर अक्सर किताबों के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
आलिया भट्ट ने हाइवे, राजी, टू स्टेट्स, और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदायगी का परिचय दिया है। अब वे प्रोडक्शन में भी हाथ आज़मा रही हैं।
आलिया भट्ट ने हालिया रिलीज़ फिल्म 'डार्लिंग्स' से बतौर प्रोड्यूसर नई पारी शुरू की है। जिसमें आलिया भट्ट ने बहुत शानदार अभिनय किया है।
आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी की थी। आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगे।