HEALTH

कितना खतरनाक है नौतपा जाने नौतपा से बचने के उपाय

FIrst Bharat

May 25, 2022

नौतपा हर साल गर्मी के मौसम में आता है। वे 9 दिन जब सूरज धरती के करीब आ जाता है, जिसकी वजह से गर्मी सबसे ज्यादा पड़ती है। उसे नौतपा कहते है। ये 25 मई से 2 जून तक रहेगा।

रोहिणी नक्षत्र में आते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। इस समय प्रारंभ के 9 दिन सूर्य देव प्रचंड स्वरूप में रहते हैं और भीषण गर्मी का एहसास कराते हैं।

नौतपा में आंधी और तूफान आने की संभावना भी सबसे ज्यादा बनी रहती है। जिससे धन और जन के नुकसान की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। नौतपा का बुरा असर मनुष्य पशु-पक्षी और पेड़-पौधों पर भी पड़ता है। 

नौतपा के दौरान लोगों को धूप में निकलने से बचना चाहिए। उन्हें अपने सारे काम सुबह और शाम में निपटा लेना चाहिए।

उपाय

नौतपा ज्येष्ठ मास में होता है। ऐसे में व्यक्तियों को जल का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। हिंदू धर्म शास्त्रों में ज्येष्ठ मास में जल की महत्ता का वर्णन किया गया है।

उपाय

नौतपा में आंधी तूफान आने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में घर पर रुकना अधिक लाभदायक रहेगा। इसलिए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

उपाय

खुले शरीर बाहर न निकलें, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखें और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं। फुल बाजू वाल शर्ट पहने। 

उपाय

तली हुई या मसालेदार चीज़ों से दूर रहें। दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।

उपाय

इन सब के अलावा समय समय पर आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें।

उपाय

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands